जिला मुख्यालय के मुद्दे पर बैठक में विचार रखते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय संघर्ष समिति की बैठक तरीन परिसर चौधरीसराय में हुई। भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी पहुंचे। समिति के कार्यकर्ताओं ने उनके संभल के मुद्दे उठाए। मुशीर खां तरीन, डा. नाजिम, मुअज्जम खां, डा. यूसी सक्सेना, वैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी, सय्यद असलम ने गंभीर मसलों पर उनका ध्यान दिलाया। सांसद ने सबको सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संभल तहसील को जनपद मुरादाबाद में शामिल करा दिया जाए। क्योंकि हम पुराने घर में लौटना चाहते हैं। चंदौसी या बहजोई से हमें बैर नहीं। चाहें जिला के नाम भी चंदौसी या बहजोई रख दें या फिर कमिश्नरी घोषित कर दें।
हमारा कोई विवाद नहीं है। इसी मौके पर वक्ताओं ने संभल में रोडवेज डिपो, मेरिज हाल, चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की। रिंग रोड निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया।
बैठक में कमांडर अली, हाजी एहसान, केके मिश्रा, महावीर सिंह यादव, मुअज्जम खां, यासीन अंसारी, अमान खां, शफीकुर्रहमान बरकाती, हाजी बब्बू, इनामुर्रहमान खां, फारुख जमाल एडवोकेट, यूसुफ तुर्की, कौशल वार्ष्णेय आदि रहे। अध्यक्षता सुल्तान मुहम्मद खां कलीम ने तथा संचालन डा. रशीक अनवर ने किया।