फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू क्लेश में ग्रामीण ने लोहे के जाल में बंधी रस्सी के फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। घरेलू क्लेश के चलते ग्रामीण ने घर के बरामदे में लगे लोहे के जाल में बंधी प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे मामले में पुलिस को दूर रखा गया। शाम को मृतक ग्रामीण का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा का मझौला का है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा का मझौला निवासी ग्रामीण हरिओम पुत्र मोहन (40) का शव घर के बरामदे में लगे लोहे के जाल में बंधी प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने मृतक केे शव को जाल से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से उतारा। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में शाम करीब पांच बजे तक परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के घर के सभी लोग बरामदे के निकट कमरे में थे। बाहर आकर देखा, तो हरिओम बरामदे में लगे लोहे के जाल में बंधी प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। नीचे पलंग खड़ा था। मृतक हरिओम अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। इनमें दो बेटे 16 वर्षीय राहुल व 12 वर्षीय राकेश तथा दो बेटियों में 19 वर्षीय संतोष की शादी हो गई है और 6 वर्षीय रौनक है। वहीं पुलिस को पूरे मामले से दूर रखा गया। पुलिस के मुताबिक घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें