फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक ने दे दी जान

Mon, 04 Jun 2018 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
मोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कासमपुर में युवक ने घरेलू कलह के चलते गोली मार ली। गोली लगने के बाद पत्नी की चीख निकली तो बड़ा भाई घर पहुंचा। आनन-फानन में परिजन युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, कोतवाली प्रभारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।        
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी महावीर के बेटे मोनू (28 वर्ष) ने गांव के बाहर खेत के निकट अपना घर बना रखा है। रविवार की दोपहर 11 बजे मोनू पत्नी ऊषा, मां कुसुम के साथ घर में बैठा हुआ था। इस बीच घर के निकट ही खेत पर बड़ा भाई ओमवीर उर्फ रिंकू कुछ काम कर रहा था। कुछ देर बाद ओमवीर उर्फ रिंकू अपने छोटे भाई मोनू को बुलाने के लिए घर पहुंचा। मोनू ने भाई से कुछ देर बाद आने की बात कही तो बड़ा भाई ओमवीर खेत पर चला गया।

कुछ देर बाद मोनू ने कमरे में तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और मां कमरे में पहुंची तो युवक बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। यह देख पत्नी की चीख निकल गई। आवाज सुनकार ओमवीर घर पहुंचा।
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय,  सीओ सुदेश कुमार, कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। परिजनों ने घटना स्थल से साक्ष्य मिटा दिए थे।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से नाराजगी जाहिर की। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। जांच में प्रथम दृष्टया वारदात की वजह पारिवारिक कलह आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मृतक के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें