फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Mon, 04 Jun 2018 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
पुष्पेन्द्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी की तपिश से बचने के लिए गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के हमउम्र चार किशोर साधुमढ़ी घाट पर गंगा स्नान करने घुसे। इनमें से दो  गहराई में पहुंचने कारण गंगा की लहरों में डूबने लगे। इसी दौरान एक युवक ने गंगा में छलांग लगाई, उसने दो किशोरों को पकड़ भी लिया, लेकिन किनारे पर आते आते एक किशोर छूट गया और दोबारा डूब गया। जिसे गोताखोरों ने निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गांव के ही राधेश्याम का पुत्र पुष्पेंद्र (13), ऋषिपाल सिंह का बेटा गोलू (12), नेक्से का पुत्र मोहरपाल (13) एवं दिनेश कुमार का पुत्र पुष्पेंद्र कुमार (13) चारों किशोर साधुमढ़ी गंगा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए गए थे।

बताते हैं कि दो किशोर दो साथियों को छोड़ कर गहरे पानी में चले गए। गोलू और मोहरपाल तो बाहर आ गए, लेकिन दोनों पुष्पेंद्र डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाना शुरू किया तो गंगा किनारे बैठे बंझागी गांव के विजय पाल सिंह ने मणिकावली गांव के  युवक भुवनेश कुमार वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


भुवनेश ने तत्काल ही गंगा में छलांग लगा दी। दोनों किशोरों को किनारे पर ले आया, एक अन्य युवक से दोनों किशोरों को पकड़कर बाहर खींचने की बात कही, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दिनेश का पुत्र पुष्पेंद्र हाथों से फिसल गया और फिर गहराइयों में चला गया।


भुवनेश ने फिर उसे तलाशने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन वह नहीं मिला तो सूचना पर करीब तीन घंटे बाद बीस गोताखोर गंगा में उतरे तो पुष्पेंद्र का शव बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें