फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहन की शादी का सामान लेने जा रहे युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के नजदीक रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार युवक से नकाबपोश बदमाशों ने 1.80 लाख रुपये लूट लिए। युवक अपनी बहन की शादी के लिए सामान लेने मुरादाबाद जा रहा था। बदमाशाें ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ निवासी अजमत ने बताया कि रविवार की सुबह घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकला था। फिरोजपुर पुल के निकट एक ईंट भट्ठे पर उसका भाई काम करता है, जिसको साथ ले जाना था। मौके पर पहुंचने से पहले ही संभल की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया और मुंह पर रूमाल लगाकर बेहोश कर दिा।
जेब में रखे 1.80 लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिए। जब होश आया तो राहगीरों की मदद से भाई को सूचना दी और फिर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों बाद बहन की शादी है। इसलिए सामान खरीदने के लिए जमीन बेची है। जमीन के रुपयों से ही सामान खरीदा जा रहा है। सीओ संभल अनुज चौधरी ने बताया कि युवक के बयानों में विरोधाभास है। इसलिए घटना संदिग्ध लग रही है। टीम जांच कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें