फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आकार ले रहा औद्योगिक गलियारा, सांरगपुर में भी बैनामे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के औद्योगिक विकास के लिए तैयार किया जा रहा औद्योगिक गलियारा अब आकार लेने लगा है। 214 हेक्टेयर भूमि में तैयार होने वाले इस औद्योगिक गलियारे के लिए अब तक 118.45 हेक्टेयर भूमि की प्रशासन खरीद कर चुका है। दूसरे चरण में गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में बैनामे शुरू हो गए हैं। शनिवार रात रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे सारंगपुर के चार किसानों ने 5.45 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया। प्रशासन दोनों गांवों में कुल 101 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे जंक्शन के नजदीक औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। पहले चरण में प्रशासन ने गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला में करीब 113 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है। अब गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में चिह्नित 101 हेक्टेयर जमीन की खरीद शुरू की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि शनिवार से बैनामे शुरू करा दिए गए है। बैनामा करा रहे कर्मियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए है। जिससे चिह्नित भूमि का अधिग्रहण कर औद्योगिक गलियारे के निर्माण के काम में तेजी लाई जा सके।
00000000000000
आईआईए ने औद्योगिक गलियारे में उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा

आईआईए संभल की ओर से मुख्यमंत्री को औद्योगिक गलियारे की जमीन में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 37 हेक्टेयर जमीन में 40 उद्यमियों ने उद्योग स्थापित करने की मांग की है। आईआईए संभल के चैप्टर चेयरमैन कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले महीने बरेली में मुख्य सचिव आए थे। इस दौरान उनसे मुलाकात कर मांग की थी कि 40 उद्यमी 37 हेक्टेयर जमीन में अपने उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए औद्योगिक गलियारे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि जिले के उद्यमियों को प्राथमिकता से जमीन आवंटित होगी तो तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

000000000000000
संभल में बनेगा चंदाैसी और बबराला से बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

बबराला और चंदौसी के गुमथल में औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन संभल के खिरनी में बनने वाले औद्योगिक क्षेत्र में काफी संख्या में उद्योग स्थापित हो सकते हैं। यहां बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसमें जिले के अलावा दूसरे जिले व प्रदेश के उद्योग भी स्थापित होंगे। कई बड़ी कंपनियां आने की उम्मीद है। इससे जिले का विकास काफी तेजी से होगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें