फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी से 26 दिन पहले युवक की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिस घर में 26 दिन बाद मोहल्ला गिहार निवासी कार्तिक (20) की शादी की शहनाई बजने वाली थी। सड़क हादसे में युवक की मौत होने पर उस घर में पहले ही मातम छा गया। शादी की तैयारियों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जहां युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, आसपास के लोग भी गमगीन हैं। सड़क हादसा बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव लहरावन में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट हुआ।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, कार्तिक की शादी आठ जुलाई को बिलारी से होनी थी। बृहस्पतिवार को कार्तिक बिलारी गया हुआ था। रात को जब वह अपने साथी बंटी के साथ घर वापस लौट रहा था। तभी हाईवे पर गांव लहरावन के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे घायल कार्तिक व बंटी को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां कार्तिक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बंटी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच, परिजनों का कहना था कि कार्तिक की शादी की तैयारियां चल रही थीं। अब कार्तिक की मौत से परिवार वालों का शादी का सपना भी अधूरा रह गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह का कहना था कि घटना को लेकर परिजनों की ओर किसी भी कार्रवाई से इंकार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें