फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झाड़-फूंक में हुई सात घंटे देरी ने ले ली बुजुर्ग महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। झाड़-फूंक में हुई सात घंटे देरी ने थाना गुन्नौर के गांव भोजपुर निवासी बुजुर्ग महिला बंदो (60) की सीएचसी में उपचार के दौरान जान चली गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे घर में सोते समय सांप ने डस लिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को झांड़ फूंक के लिए गांव किसौली ले गए। बाद में सुबह करीब सवा छह बजे बहजोई सीएचसी लाए। करीब 10 मिनट के उपचार के बाद बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को सांप के डसने के बाद परिवार वाले देरी से उपचार के लिए सीएचसी लाए। यदि परिवार वाले झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ते तथा सांप के डसने के बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए तुरंत ही सीएचसी ले आते, तो बुजुर्ग महिला की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें