कट लगने से युवक की गर्दन से खून बहने लगा। मौके पर खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और लेख्ापाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े रहे।
वहीं आंधी ने लोगों की रफ्तार को रोक दिया। वाहनों का आवागमन भी आंधी के चलते प्रभावित हुआ। तेज वेग के साथ धूल भरी आंधी आई तो साथ में ही बूंदा बांदी शुरू हो गई। मौसम का मिजाज बदले जाने से गर्मी में थोड़ी सी राहत मिली लेकिन तमाम लोगों के प्लैक्सी बोर्ड उड़ गए।
घरों के छप्पर, टीन टप्पर उड़ गए। आंधी थमने के बाद लोग अपने घरों को संभालते नजर आए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि आंधी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। आंधी थमने के बाद एक एक फीडर को चेक करते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है।