फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुजरात अधिवेशन में सम्मानित की गईं योजना गुप्ता

Wed, 15 Jan 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। गुजरात के गांधीनगर में हुए जायंट्स के तीन दिवसीय फेडरेशन कन्वेंशन कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप आफ चंदौसी वेस्ट की सदस्य और (यूनिट डायरेक्टर फेडरेशन 5) को बेस्ट यूनिट डायरेक्टर अवार्ड से नवाजा गया। योजना गुप्ता यूनियन डायरेक्टर फेडरेशन 5 को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। अलग-अलग कैटेगरी में 22 अवार्ड और सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। योजना गुप्ता ने बताया कि 49वे इस कन्वेंशन में बेंगलुरु कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मुंबई व अन्य काफी जगह से प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था। वर्ल्ड अध्यक्ष साइना एनसी, डिप्टी वर्ल्ड अध्यक्ष चतुर्वेदी, स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ. शिवराज सिंह यादव, फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल, डॉ सुधा चौधरी और जगह-जगह से आए फेडरेशन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की मौजूदगी में इस अधिवेशन संपन्न हुआ।

लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रस्तुतियों से मनमोहा
चंदौसी। गोशाला रोड स्थित एक सेलिब्रेशन हॉल में मंगलवार की शाम आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न गीत, भांगड़ा नृत्य, गिद्दा एवं गेम्स का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सुंदरिया मुंदरिये जैसे लोहड़ी के गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। पंजाबी लोकगीतों की बहुत सुंदर प्रस्तुति बच्चों के द्वारा की गई। सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूनम अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी मुख्य रूप से किसानों के लिए फसल कटाई और कृषि से जुड़ा त्योहार है। यह रबी फसल की अच्छी पैदावार के लिए भगवान का आभार व्यक्त करने का दिन है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाल रेनू सिंह रहीं। कार्यक्रम में मीनू आहूजा, रेखा रस्तोगी, अनु गांधी, हरप्रीत कौर, पूनम अरोड़ा, दुर्गा टंडन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें