फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी व नरौली सीएचसी में एक्स-रे मशीन खराब, भटक रहे मरीज

Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सीएचसी में एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आने के एक सप्ताह बाद ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पैसे खर्च कर निजी अस्पतालों में एक्से-रे कराने पड़ रहे हैं। वहीं नरौली सीएचसी में भी एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

चंदौसी सीएचसी में हर रोज मांसपेशियों में खिचाव, हड्डी में फ्रेक्चर और दुर्घटनाओं के शिकार मरीज एक्स-रे कराने के लिए पहुंचते हैं। यहां एक्सरे कराने वाले मरीजों को सिर्फ सप्ताह में चार दिन ही सुविधा का लाभ मिलता है। क्योंकि बहजोई व चंदौसी सीएचसी में एक ही एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। ऐसे में चंदौसी सीएचसी में टेक्नीशियन सिर्फ सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ही मरीजों के एक्सरे करता है।
एक सप्ताह पहले एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, लेकिन अब तक मशीन ठीक न होने से सीएचसी आने वाले मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हो रही है। जब उन मरीजों को मशीन खराब होने की जानकारी मिलती है। तो उन्हें निजी लैबों पर एक्सरे कराने जाना पड़ता है। जहां उन्हें अतिरिक्त धन व्यय करना पड़ता है। वहीं, नरौली सीएचसी का तो हाल ये है कि वहां आज तक एक्सरे मशीन ही नहीं लग पाई। जबकि नरौली कस्बा के लोग कई बार जिम्मेदारों से एक्सरे मशीन सीएचसी में लगवाने की मांग कर चुके हैं। इसके चलते दोनों सीएचसी में आकर एक्सरे कराने वाले मरीजों को जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं या फिर उन्हें निजी पैथोलॉजी लैबों पर एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........



एक्सरे मशीन के सीपीयू का एक पार्ट खराब हो गया है। जिससे मशीन बंद पड़ी है। उम्मीद है कि दो - तीन दिन में एक्सरे मशीन ठीक हो जाएगी।

डॉ. हरविंदर सिंह, सीएमएस चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें