फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के 12 कूपों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका ने चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र मंदिर, सरायतरीन के महामृत्युंजय तीर्थ समेत 12 कूपों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराने की तैयारी कर ली है। 460 करोड़ रुपये से काम कराए जाएंगे। जेई निर्माण अमन वर्मा का कहना है कि प्राचीन 19 कूपों में शामिल इन कूपों पर कार्य कराया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरु कराए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, चार लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर को संवारने की तैयारी चल रही है। वंदन योजना के तहत यहां के तीर्थों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होना है। इसमें प्राचीन देवतीर्थ शंखमाधव तीर्थ, महामृत्युंजय तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ, बलिकूप, सप्तसागर कूप, विमल कूप, कृष्ण कूप, विष्णु कूप, अकर्ममोचन कूप, मृत्यु कूप, अशोक कूप के अलावा श्री कल्कि विष्णु मंदिर शामिल हैं। शासन से धनराशि मिलने के बाद नगर पालिका परिषद ने इन कूपों को संवारने की तैयारी कर ली है।
जेई निर्माण नगर पालिका अमन वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में आने वाले इन कूपों पर अलग से काम कराए जाने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। यह पूरी होते ही इन कूपों पर काम शुरु कराया जाएगा। वहीं, चतुर्मुख कूप पर पहले से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

00000

नगर क्षेत्र के सभी तीर्थ और कूपों का होगा जीर्णोद्धार
जेई निर्माण ने बताया कि इसके अलावा नगर क्षेत्र में जितने भी तीर्थ और कूप हैं, उन्हें लेकर एस्टीमेट तैयार किया गया है। नगर विकास विभाग को प्रस्ताव वंदन योजना और अन्य योजनाओं के तहत भेजे जा चुके हैं। इनमें वंदन योजना, झील, तालाब, पोखर संरक्षण और दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनाओं के 9.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं। नगर क्षेत्र के तीर्थ और कूपों के जीर्णोद्धार एवं पुन:स्थापना को लेकर तैयारी पूरी की गई है।
000000
कई तीर्थों का भी होगा विकास, बदल जाएगी सूरत

संभल। वंदन योजना के तहत यहां के तीर्थों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होना है। वहीं नगरीय जल निकासी योजना के तहत विभिन्न वार्डों में जल व्यवस्था के लिए आरसीसी नालों का निर्माण होगा। नगरीय झील, तालाब, पोखब, संरक्षण योजना में सूर्यकुंड तीर्थ के तालाब और पोखर का सौंदर्यीकरण होगा। भागीरथी तीर्थ रायसत्ती के कुंड का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वहीं अंत्येष्टि स्थल योजना में श्मशान घाटों में अतिरिक्त रखरखाव व बुनियादी व्यवस्था कराई जाएंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थ और कूपों वाले क्षेत्रों के मार्गों पर सड़कों का निर्माण और पथ प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें