फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। दवा लिखने के अधिकार समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर के फार्मासिस्ट आंदोलन की राह पर हैं। इसको लेकर आंदोलन के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए मरीजों को दो घंटे तक मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह करीब दस बजे से फार्मासिस्ट दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर चले गए। इस बीच नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया। जिलाध्यक्ष डा. वाईपी जोशी ने बताया कि संगठन की 20 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। अब 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक फार्मासिस्ट दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक आगे का आंदोलन किया जाएगा। वहीं दो घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद फार्मासिस्टों ने सीएचसी पर कार्य शुरू कर दिया। तब जाकर मरीजों को दवाएं मिलीं। इस बीच जिला कोषाध्यक्ष जयकिशोर उमराव व जिला संयुक्त मंत्री सतीश चंद्र तिवारी समेत आलोक कुशवाहा तथा अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें