फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला आयोग की सदस्य ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई

Thu, 29 May 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने बुधवार को ब्लॉक बनियाखेड़ा के सभागार में जनसुनवाई की। महिलाओं को शासन द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी, गांव आटा के केजीबीवी विद्यालय और वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर संबंधित को साफ- सफाई रखने के अलावा जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लॉक बनियाखेड़ा के सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह रहीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि जो महिलाएं पीड़ित हैं, उनको न्याय दिलाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करना व पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलवाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें और बेटा एवं बेटी को एक समान समझें। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और बच्चों को अन्न प्राशन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद वह गांव आटा के केजीबीवी में निरीक्षण के लिए पहुंची। जहां उन्होंने विद्यालय की किचन, कंप्यूटर लैब, कक्ष और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया और छात्राओं से बातचीत की। यहां से वह सीएचसी चंदौसी पहुंची। जहां उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया और नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट, फल टोकरी और कपड़ों का वितरण किया। इस अवसर पर डीपीओ प्रोबेशन चंद्रभूषण, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, बीडीओ कमल कांत, सीओ अनुज चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल, संगीता भार्गव, सीपी सिंह, नूतन चौधरी, शैलजा मिश्रा, पूनम राठी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें