फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी खरीदकर जा रही वकील की बेटी को बुर्कानशीं महिलाओं ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी के बड़ा बाजार में मंगलवार को दो बुर्कानशी महिलाओं ने दिनदहाड़े अपने मायके आईं वकील की बेटी को लूट लिया। दोनों महिलाएं बाजार में ढाई लाख के जेवर लूटकर आराम से फरार हो गईं। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने आननफानन मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूछताछ और सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला रामनवमी निवासी पूजा अग्रवाल अपने मायके आईं हुईं हैं। वह अपनी चाची आशा के साथ ज्वैलरी खरीदने गईं थीं। वह बड़ा बाजार निकट हनुमान मंदिर के पास राजा रामचंद्र ज्वैलर्स के यहां जेवर देखने लगीं। उन्होंने 32 ग्राम की चार सोने की चेन, 20 ग्राम की पांच अंगूठी खरीदीं। जेवर को छोटे बटुए में रखवाकर अपने पर्स में रख लिया। इसके बाद वह घर जाने के लिए दुकान से निकलकर रूपाली वाली गली में मुड़ गईं। वहीं कोने पर दो बुर्का पहनी महिलाओं ने पर्स की चैन खोलकर जबरन ज्लैवरी वाला बटुआ निकाल लिया। इस दौरान पूजा की महिलाओं से खींचतान भी हुई। आरोपी महिला उसे धक्का देकर भाग निकलीं। पूजा ने शोर मचाया, पर तब तक आरोपी महिलाएं गली में मुड़कर फरार हो चुकी थीं। बाजार में जेवरात लूट की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता व ज्वैलर से जानकारी ली। ज्वैलर ने जेवरात की कीमत 2.5 लाख रुपये बताई। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित महिला बाद में अपनी चाची के साथ घर चली गईं। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लूट से पहले की रेकी
पूजा ने बताया कि वह ज्वैलर्स की दुुकान पर ज्वैलरी देख रही थीं। उस दौरान बुर्का पहने दोनों आरोपी महिला ज्वैलर की दुकान पर आई थीं। वहां उन्होंने नाक की लौंग में नग लगवाने की बात पूछी थी। ज्वैलर ने नग लगाने से मना कर दिया था। इसके बाद वह महिलाएं वापस चली गईं और रास्ते में घात लगाकर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया। ज्वैलर की दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी से पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें