फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधक बनने पर पति ने की थी पत्नी की हत्या, पुलिस को भटकाने के लिए शव अर्धनग्न किया था

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महिला जोगेंद्री की हत्या अवैध संबंध में बाधक बनने पर उसके पति ने ही की थी। यह खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ससुराल पक्ष की एक युवती से शादी करना चाहता था। इसका पता चलने पर जोगेंद्री लगातार विरोध कर रही थी। इसलिए साजिश रच मक्का के खेत में जोगेंद्री की खुरपे से गला रेत कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि असमोली के गांव फतेहपुर मदाला में दस मई को जोगेंद्री की हत्या उसके पति अतर सिंह ने ही की थी। आरोपी अतर सिंह के ससुराल की एक युवती से अवैध संबंध थे। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था। इसकी जानकारी होने पर जोगेंद्री लगातार विरोध कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अतर सिंह दस जून की सुबह साढ़े छह बजे पत्नी के साथ खेत पर मेंथा की फसल की निराई करने गया था। आठ बजे छोटा भाई खेत पर पहुंचा और मां की तबियत खराब होने की जानकारी दी। अतर सिंह ने अपने भाई को घर भेज दिया और इसी दौरान जोगेंद्री को मक्का के खेत में ले गया। यहां जोगेंद्री को बातों में उलझाकर अचानक दुपट्टे से गला दबा दिया और बाद में खुरपे से गर्दन पर दो वार कर हत्या कर दी। हत्या का शक किसी अन्य व्यक्ति पर जाए, इसलिए शव को अर्धनग्न कर दिया। शुरूआती जांच में पुलिस भी गुमराह हुई।
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने को ससुराल में ठेके पर ली जमीन
आरोपी अतर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। वहां जमीन ठेके पर ले ली थी। जमीन की देखभाल के बहाने वह अपनी प्रेमिका से मिलता रहता था। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो वह विरोध करने लगी। रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के दौरान जो कपड़े पहने थे, पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है।
आठ बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
जोगेंद्री की हत्या के बाद आठ बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। अतर सिंह की सबसे बड़ी बेटी मोनिका पंद्रह साल की है। उससे छोटी सोनिका 14 व तीसरे नंबर की अनामिका की उम्र 13 साल है। इसके बाद काजल 11 तो भूरी 9 वर्ष की है। इनके बाद बेटा आदित्य हुआ, जिसकी उम्र सात वर्ष है। इसके बाद में सुहानी हुई, जो पांच साल की है और सबसे आखिर में प्रियांशी हुई जो तीन साल की है। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें