फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निर्जल व्रत रख महिलाओं ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
चंदौसी के आजाद रोड पर एक घर में निर्जल उपवास रख कर छठ माता की पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। सूर्य की उपासना का छठ पर्व सोमवार की शाम नगर के आजाद रोड पर कई परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रूप से मनाया। महिलाओं ने निर्जल उपवास रख कर शाम को घर के आंगन में विधिविधान से पूजा अर्चना की और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे उगते सूरज को अर्घ्य देकर 36 घंटे के बाद महिलाएं व्रत तोड़ेंगी। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

चंदौसी में बिहार के तीन चार परिवार रहते हैं। सोमवार को आजाद रोड चर्च के सामने महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने सुबह से ही निर्जल उपवास रखा। शाम को संगीता ओझा के आवास पर आंगन में विधिविधान से छठ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। कठिन निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर श्रद्धा का उत्साह देखने को मिला। इसके बाद महिलाओं ने परात में पानी भर कर उसमें खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और भजन गाए। रात भर भजन कीर्तन चलता रहा।
महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने व दान-पुण्य के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। इस दौरान संगीता ओझा, शेाभा पांडे, कल्पना अग्रवाल, सरोज यादव, कांति शर्मा, शोभा शर्मा, कनक अग्रवाल, रीता अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ममता यादव, बेबी, सुमन आदि महिलाएं थींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें