फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जहर का इंजेक्शन लगा दो वर्ना ट्रक के नीचे कूद जाऊंगी’

Wed, 24 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की प्रतिष्ठित परिवार की महिला मंगलवार को जिला अस्पताल में जहर का इंजेक्शन लगाने के लिए स्टाफ से कहने लगी। कहा कि, अगर इंजेक्शन नहीं लगाते तो वह ट्रक के नीचे कूद जाएगी।
विज्ञापन


इस पर वहां खलबली मच गई। अस्पताल कर्मियों ने जहर का इंजेक्शन लगाने से इनकार किया तो महिला ने काफी देर तक मन्नतें की। किसी तरह उसे समझा-बुझाकर घर भेजा गया।

हयातनगर के एक मोहल्ला निवासी प्रतिष्ठित व्यक्ति आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इससे परेशान महिला मंगलवार को 11:00 बजे जिला अस्पताल पहुंच गई। महिला अस्पताल के कॉल चैनल में पहुंची और वहां पर मौजूद अस्पतालकर्मियों से जहर का इंजेक्शन लगवाने की बात कही।
विज्ञापन


पहले तो अस्पताल कर्मियों ने महिला को मानसिक रूप से कमजोर समझा लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि महिला हयातनगर की और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की पत्नी है। 

इस बात की जानकारी मिलते ही अस्पतालकर्मी हैरान हो गए।  अस्पताल कर्मियों ने कहा कि यहां पर जहर का इंजेक्शन नहीं लगाया जाता। इसके बाद भी महिला काफी देर तक इंजेक्शन लगवाने की मांग करती रही। उसने ट्रक के नीचे कूदकर जान देने की भी बात कही। बाद में महिला को समझा-बुझाकर घर भेजा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें