फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र में दवा लेकर घर जा रही महिला को पांच लोगों ने नशीला रुमाल सुंघा कर बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा से आटा गांव की तरफ ले गए। जेवर लूट कर भाग गए। किसी तरह महिला घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। महिला की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडी समिति अशोकनगर निवासी नारायनी ने कोतवाली चंदौसी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे करीब वह दवा लेकर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में चार पुरुष और एक महिला समेत पांच लोग मिले, जिन्हें वह नहीं जानती और सामने आने पर पहचान लेंगी। इसी दौरान उक्त लोगों ने मुंह पर रुमाल रख दिया। जिससे उसे चक्कर आने लगे और बेहोशी छाने लगी।
सोने के कुंडल, चांदी की अंगूठी, पायल उतारने के बाद आरोपी उसे अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ गए। होश आने पर वह किसी तरह ई-रिक्शा से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें