फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी के ढाई माह बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव दुबारी कला में बृहस्पतिवार को ढाई माह पहले विवाह बंधन में बंधी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति जब ननिहाल से लौटकर घर पहुंचा तो पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुबारी कला निवासी कुलदीप कुमार का विवाह दो मई को अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के गांव अजमानठेर निवासी भगवानदास की बेटी भूरी (22) से हुआ था। परिवार के अनुसार शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहकर गोलगप्पे बेचते थे। तीन दिन पहले दोनों मनौना धाम और कादराबाद स्थित कालिका देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए गांव आए थे।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे कुलदीप हेमंतपुर स्थित अपनी ननिहाल से कपड़ों का बैग लेने चला गया था। घर पर भूरी अकेली थी। कुछ देर बाद उसने पत्नी को फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। वह करीब दो घंटे बाद वापस घर पहुंचा तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर पत्नी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की। नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें