फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। संदिग्ध हालात में गांव जैतपुर की मढ़ैया के निकट चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर थाना धनारी के गांव किशनपुर श्यामपुर निवासी महिला गायत्री (35) का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला के कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतरा निवासी बड़े भाई हंसराज ने बताया कि उसने अपनी बहन गायत्री की शादी करीब पांच वर्ष पहले गांव किशनपुर श्यामपुर निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले बहन से दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट करते थे। पूरे मामले में चंदौसी कोर्ट में वाद भी दायर किया गया था।
अभी रविवार की रात करीब दस बजे छोटे भाई बिजेंद्र से बहन की बातचीत हुई थी। बातचीत में सोमवार को कोतवाली में पुलिस को तहरीर देने की बात भी हुई थी। बहन ने कहा था कि दहेज की मांग करते हुए ससुराल वाले उसे भला-बुरा कह रहे हैं। इसके बाद सोमवार को सुबह जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर बहन का शव पड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें