चंदौसी। थाना बनियाठेर के गांव गुमथल में पति से कहासुनी होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गांव गुमथल निवासी कल्लू व उसकी पत्नी सुनीता में बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दंपती में काफी देर कहासुनी होती रही। पति ने पत्नी को डांट दिया।
इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने दोपहर करीब 12 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर कल्लू ने पत्नी सुनीता को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।