फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा/गवां। गांव जैतोरा सागरपुर में एक महिला का शव घर के कुंडे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैैतोरा सागरपुर निवासी सरोज उर्फ कल्लो पत्नी सुखराम का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी महिला के ससुराल वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बदायूं के जरीफनगर निवासी मृतका की मां कमला पत्नी रामेश्वर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले गांव जैतोरा सागरपुर निवासी सुखराम से की थी। सुखराम व उसके परिजन शादी के बाद से ही दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे।
सोने की लट, 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि बुधवार को भी दहेज की मांग की गई इसकी जानकारी सरोज ने फोन पर दी। इसी दौरान मारपीट की और रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के बयान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति सुखराम, ससुर सोहनपाल और कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें