संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर निवासी रामश्री 45 पत्नी दयाराम की बुखार से उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को तीन दिन पहले बुखार आया था। रविवार को हालत बिगड़ने पर संभल के निजी अस्पताभ्में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोगों को भी बुखार है।
महिला की मौत से वह लोग चिंतित हैं जो कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। मालूम हो जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लगातार मरीज मिल रहे हैं। डेढ़ महीने में करीब 1200 मरीज डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में भले कोई मौत दर्ज नहीं है लेकिन बुखार से जान गंवाने वालों की संख्या जिलेभर में 50 से ज्यादा पहुंच गई है। बुखार का प्रकोप पिछले एक महीने से जिले में बना हुआ है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज का कहना है कि बुखार के मरीज मिलने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य शिविर लगवाए जा रहे हैं। फॉगिंग भी कराई जा रही है। ग्रामीण इलाके में गंदगी बड़ी समस्या है। ग्रामीणों को जागरूक होने की जरूरत है।