फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सात माह की गर्भवती हुई दुष्कर्म पीड़िता, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म से संबंधित एक तहरीर पुलिस को दी। तहरीर में महिला ने बताया कि सात महीने पहले उसकी 18 वर्षीय पुत्री जगंल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रिंकेश व उसके दोस्त कालू निवासी गांव बागड़पुर थाना बहजोई ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायती महिला की पुत्री ने समाज के डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। पुत्री की अचानक तबीयत खराब होने पर जांच कराने के बाद पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है। जिसके बाद परिवार में खलबली मच गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कराए जाएंगे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें