फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार दोपहर एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन महिला को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी पान सिंह की पत्नी नेहा (40) अपने छठे बच्चे को जन्म देने वाली थीं। प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे परिजन उन्हें गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां सामान्य प्रसव के दौरान उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
परिजनों के अनुसार प्रसव के कुछ देर बाद नेहा को घबराहेट और बेचैनी होने लगी। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शाम करीब छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका अपने पीछे पति, पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गईं। नवजात बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद ही मां की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। बाद में परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने बताया कि महिला ने सामान्य प्रसव के दौरान स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें