फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, बेटे समेत दो घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे के नए बाइपास पर बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का बेटा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के बूजपुर नगला निवासी राजवती (55) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे वीरपाल के साथ बाइक से बहजोई थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव में एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रही थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उनकी बाइक की अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बनियाठेर के नए बाइपास पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में राजवती और वीरपाल के साथ दूसरी बाइक पर सवार कुलवीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय राजवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन राजवती के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले आए। थाना बनियाठेर प्रभारी बोविंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें