फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गन्ने के खेत में बेहोश मिली महिला, धारदार हथियार से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। क्षेत्र के गांव सेमला गुन्नौर में शनिवार सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए निकली महिला सर्वेश देवी (35) संदिग्ध अवस्था में ईख के खेत में बेहोश मिली। उसके शरीर पर चोट व खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। आरोप है कि उसके करीबी रिश्तेदार की ओर से हमला कराया गया है। पति द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हालांकि अभी इस मामले पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


महिला के पति नौबत सिंह ने बताया कि सर्वेश देवी रोज की तरह ही सुबह लगभग पांच बजे घर के जंगल के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो तलाश की गई। खोजबीन करने पर मकान के पास ही स्थित अपने ही गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार व खरोंच के निशान थे। नौबत सिंह के अनुसार उसकी सास जमुना देवी का अपने करीबी से मुकदमा चल रहा है। वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। इनके मुकदमे में पैरवी वह खुद ही कर रहे हैं।
इसी को लेकर रिश्तेदार रंजिश मानते हैं। पिछले दिनों उन्होंने सर्वेश को मारने की धमकी भी दी थी। शुक्रवार को भी दो लोग घर पर आए थे। उन्होंने नौबत सिंह के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने नाम पता नहीं बताया। आज यह घटना घटित हो गई। अभी पत्नी पूरी तरह से होश में नहीं है, वही बताएगी आखिर क्या हुआ था। सीएचसी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि महिला के शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर इस मामले में कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें