सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। उसके दो बच्चे हैं।
चार-पांच दिन पहले महिला के परिजन महिला को अपने खेत पर मक्के की रखवाली के लिए छोड़ आए थे। तब से महिला वहीं रह रही थी। मंगलवार की सुबह आसपास घास काट रहे लोगों ने रास्ते के किनारे महिला को पड़ा देखा तो गांव में जाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव को लेकर घर आ गए। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से कमजोर थी।