फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध हालात में महिला मौत, मायके वालों ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संत नगर के रहने वाले युवक की शादी आठ माह पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के न्यौरा गांव के रहने वाले धर्मवीर की बेटी प्रीति (20) वर्ष के साथ हुई। बृहस्पतिवार की शाम प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर गांव के ही व्यक्ति के द्वारा मृतका के परिवार को सूचना देकर अवगत कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया गया। तभी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि सूचना पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह भी पहुंच गए हैं।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया मृतका के भाई प्रमोद कुमार के द्वारा सूचना देने से घटना की जानकारी मालूम हुई थी। वहीं पुलिस को देखकर ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए हैं। मायके पक्ष की मांग पर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें