फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इरम के जासूसी कनेक्शन में अब पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की खंगाली जा रही कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जासूसी के शक में गाजियाबाद से गिरफ्तार दीपा सराय निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज उर्फ महक के संपर्क में रहीं महिलाओं की कुंडली खुफिया विभाग और एटीएस खंगाल रही हैं। अंदेशा है कि इरम ने कहीं दूसरी महिलाओं को जासूसी के नेटवर्क में जोड़ने के लिए तैयार तो नहीं किया है। हालांकि अभी तक शहर की ऐसी किसी महिला की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन छानबीन इसी कड़ी में चल रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई महिलाओं से बातचीत के प्रमाण तो मिले हैं लेकिन यह बातचीत किस क्रम में हुई। इसकी छानबीन पूरी होनी बाकी है। देश की एक बड़ी खुफिया एजेंसी और यूपी एटीएस की संभल यूनिट इस छानबीन में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को इरम से मिलने के लिए परिजन जेल जाएंगे।

खुफिया एजेंसी और एटीएस ने इरम के परिवार और संपर्क में रहे 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ में कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। अब खुफिया एजेंसी और एटीएस की छानबीन सोशल मीडिया नेटवर्क की ओर बढ़ गई है। खुफिया एजेंसी और एटीएस को अंदेशा है कि सोशल मीडिया पर महिलाओं को तो बहकाया नहीं गया है। क्योंकि इरम को दीनी मामलों में दिलचस्पी लेने वाली महिलाओं को जोड़ने की भी जिम्मेदारी दी गई थी। ताकि नेटवर्क आसानी से तैयार हो जाए और धार्मिक भावनाओं में लाकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इरम भी जासूसी के नेटवर्क में धार्मिक भावनाओं के चलते फंसी है। उसको फिर कुछ रुपयों का लालच दिया और इसके चलते वह पूरी तरह इस नेटवर्क में शामिल हो गई। गाजियाबाद पुलिस की जांच भी कई बिंदुओं पर चल रही है। मामला देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा होने के चलते देश की बड़ी खुफिया एजेंसी और यूपी एटीएस इस मामले में जुड़ गई है।
मालूम हो 12 मार्च को गाजियाबाद जिले की पुलिस ने इरम को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। इसमें उसके पांच अन्य साथी भी शामिल हैं। इरम अकेली महिला इस नेटवर्क में सामने आई है। वह मसूरी में किराये के मकान में रहती है। पति फैजान ट्रक चालक है। गाजियाबाद पुलिस का आरोप है कि इरम ने दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन, वीडियो और फोटो पाकिस्तान भेजे हैं।


00000000
रिश्तेदार और परिचित महिलाओं में दहशत
जिन रिश्तेदार और परिचित महिलाओं से सोशल मीडिया पर इरम का संपर्क रहता था वह अब दहशत में हैं। क्योंकि कई रिश्तेदारों से भी एटीएस ने पूछताछ की है। अब महिलाओं का नेटवर्क तैयार करने की बात सामने आई है तो उन महिलाओं में दहशत है जिन महिलाओं का सोशल मीडिया पर संपर्क रहता था। हालांकि अभी तक किसी भी महिला का जासूसी से जुड़ा मामला सामने नहीं आया है।
00000000
सोशल मीडिया के कई प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय थी इरम
सोशल मीडिया के कई प्लेटफाॅर्म पर इरम की सक्रियता पुलिस को मिली है। इससे स्पष्ट है कि वह सोशल मीडिया पर पूरा समय देती थी। इसके चलते ही वह जासूसी के नेटवर्क में फंस गई। इरम का पति ट्रक चालक है तो वह अक्सर बाहर रहता है। एक दो वर्ष का बेटा है। घर में ज्यादा जिम्मेदारी नहीं होने के चलते वह सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर ही पूरा समय बिताती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें