सभल। गांव करेली निवासी सीमा (33) की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला। मायके वालों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव आटा निवासी भुवनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन सीमा की शादी गांव करेली निवासी सलिल गिरि के साथ की थी। बताया कि रविवार की सुबह उन्हें बहन के बीमार होने की सूचना मिली थी। ससुराल वालों ने बहन को अस्पताल ले जाने की बात कही थी। सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो उन्हें बहन का शव जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने पीट-पीटकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।