फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर व कीमती सामान चोरी

Mon, 04 May 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गई गांव आटा निवासी रीना के बंद मकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसके मकान में नीचे सिलाई का कारखाना चलता है, जबकि वह परिवार के साथ ऊपर की मंजिल पर रहती है। शनिवार शाम करीब तीन बजे वह ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए हयातनगर के गांव बबैना गई थी। रात करीब 12:30 बजे कारखाने में काम करने वाले लोग काम खत्म कर कारखाना बंद कर अपने घर चले गए। अगले दिन उन्होंने फोन कर महिला को गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा था। पीड़िता ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें