फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सादातबाड़ी गांव में डेंगू से महिला की मौत, 40 से ज्यादा लोग चपेट में

Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव सादातबाड़ी निवासी डेंगू पीड़ित निशा (28) की सोमवार को ऋषिकेश के एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि 15 दिन से बुखार आ रहा था। संभल, मुरादाबाद में उपचार कराने पर राहत नहीं मिली। जिसके बाद एम्स में उपचार चल रहा था। सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति हीरेंद्र ने बताया कि अचानक से बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने पर मुरादाबाद में उपचार कराया था। इसके बाद एम्स लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। लगातार कम होती प्लेटलेट्स के चलते मौत हो गई। मालूम हो गांव सादातबाड़ी में 40 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। ग्राम प्रधान की पत्नी ममता की 15 दिन पहले डेंगू के चलते ही मौत हो गई थी। शनिवार को 27 घरों में डेंगू का लार्वा मिला था। सीएचसी बहजोई के प्रभारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप था लेकिन अब नहीं है। महिला की मौत की सूचना मिली है। गांव में फिर से सर्वे कराया जाएगा।
जिला अस्पताल में हर दिन भर्ती हो रहे बुखार के मरीज
जिला अस्पताल में हर दिन ओपीडी में 150 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 20 या उससे कम भर्ती किए जा रहे हैं। सोमवार को तीन बच्चों समेत 16 मरीज भर्ती किए गए। इन सभी को डेंगू आशंकित माना गया है। हालांकि जांच में अभी पुष्टि नहीं हुई है। एलाइजा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। फिलहाल डेंगू आशंकित मानकर उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जांच सभी की कराई जा रही है। जो गंभीर मरीज आते हैं उन्हें भर्ती किया जा रहा है। ज्यादातर मरीजों को वायरल बुखार होने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें