फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। झोलाछाप के क्लीनिक में डिलीवरी के करीब दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा किए गए हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक को सील करा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं नोडल अधिकारी ने क्लीनिक संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। घटना हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव की है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी रिजवान की पत्नी रिजवाना बेगम (31) को बुधवार की रात में प्रसव पीड़ा हुई थी। जिस पर रिजवान पूर्व में आशा रही महिला के पास गए थे। बताया जाता है कि इसी महिला ने गांव में स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक में ले जाकर भर्ती करा दिया। शुक्रवार की सुबह में महिला का इसी क्लीनिक में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद खून ज्यादा बह गया और महिला की हालत बिगड़ गई। करीब दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई। इसी दौरान नवजात की भी हालत बिगड़ गई। जिसे तत्काल संभल के निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। महिला की मौत पर आक्रोश पनप गया। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संचालक समेत सभी कर्मचारी मौके से भाग गए। एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसे थाने लाया गया। वहीं, सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और क्लीनिक को सील कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बिना पुलिस कार्रवाई के ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
------------
अवैध क्लीनिक में छह महीने में तीन महिलाओं की मौत होने का दावा
संभल। मुजफ्फरपुर में जिस झोलाछाप के क्लीनिक में महिला की मौत हुई है, इसी में पिछले छह महीने के दौरान तीन महिलाओं की मौत हो जाने का दावा ग्रामीणों ने किया है। उनका कहना है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते झोलाछाप के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

-----------
पूर्व में आशा रही महिला प्रसव पीड़ा होने पर रिजवाना को लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पर गई थी। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। यह गंभीर मामला है। फिलहाल अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया है। क्लीनिक को संचालित करने वाले व्यक्ति, एक युवक और महिला को लेकर जाने वाली आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डा. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें