फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Sun, 20 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल-आदमपुर मार्ग पर कमलपुर गांव के पास शनिवार शाम 3.30 बजे के करीब कार की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। शव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन



ग्रामीण आक्रोशित थे और चालक को गिरफ्तार कर पेश करने की मांग कर रहे थे। कार को छोड़कर कर चालक फरार हो चुका था। इसलिए पुलिस मजबूर थी। पुलिस ने किसी तरह समझाया तब भी जाम खुलने में वक्त लगा। कमलपुर निवासी शंकरलाल की पत्नी शकुंतला अपने बेटे दीपक के साथ सड़क के किनारे चल रही थी।


सौंधन की ओर से संभल जा रही कार के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। बेटे ने एक्सीडेंट का शोर मचा दिया। फोन करके ग्रामीणों को बुला लिया। गांव वालों को दौड़ते हुए देखा तो कार चालक घबरा गया।
विज्ञापन



उसने तत्काल कार छोड़ी और भाग गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ की जबकि कई लोग धैर्य बनाए रखने के लिए कह रहे थे। पुलिस पहुंची लोगों को समझाया पर लोग मान नहीं रहे थे। काफी देर मशक्कत के बाद लोग मानें और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें