फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू विवाद में महिला ने बच्चों के सामने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 07 Jul 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की रात घरेलू विवाद में बच्चों के सामने ही फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिसके बाद महिला अपने कमरे में चली गई और अंदर से कमरा बंद कर लिया। कमरे के बाहर से खड़े महिला के दो बच्चे खिड़की से देख रहे है। इसी दौरान महिला बच्चों के सामने ही रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर महिला को नीचे उतारा। परिजन महिला को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत की उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें