फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छत के मलबे में दबकर किसान घायल, उपचार के दौरान मौत

Sun, 07 Jul 2024 05:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा काजी में शुक्रवार की रात करीब तीन बजे किसान हीरालाल के मकान की छत गिर गई थी। इसमें हीरालाल दबकर घायल हो गए थे। शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात हीरालाल सो रहे थे। इसी दौरान बारिश की नमी के चलते मकान की छत गिर गई। इसमें हीरालाल को गंभीर चोट आई थीं।निजी चिकित्सक से उपचार कराया लेकिन लाभ नहीं मिला। शनिवार को हालत बिगड़ी तो परिजन चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया। पत्नी कांती देवी ने बताया कि बारिश के चलते यह हादसा हुआ है। किसान के बेटे बॉबी और अमित का भी रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें