फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव भिरावटी के घेर निवासी अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार को उसका पति दवा लेने रजपुरा गया था। वह अकेली खेत पर कुछ काम के लिए गई, तो वहां पड़ोसी खेत स्वामी ने महिला के खेत की मेड़ काट दी। जिसका विरोध करने पर आरोपी की पत्नी और बहन ने पीड़िता के साथ मारपीट की। महिला ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट करने में दो पर केस

सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में शनिवार दोपहर 12:15 बजे घर में घुसकर पुत्र और पुत्रवधू के साथ मारपीट करने के मामले में अज्ञात सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सत्यभान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि शनिवार दोपहर 12:15 बजे बेटा और पुत्रवधू कमरे में सो रहे थे। तभी गांव के ही दो लोग घर में घुसे और बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

हमला करने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

गवां। रजपुरा के निवासी भूरे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने में केस दर्ज किया है। भूरे ने बताया कि शनिवार की रात शराब के ठेके के निकट गांव पवसरा के निवासी तीन लोगों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर इन्होंने जान से मारने की नीयत से मारपीट कर दी। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव पवसरा निवासी बब्लू, योगेश और पुलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें