सिंहपुरसानी। नखासा थाना क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर के निवासी मनीष (25) की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि मनीष करीब 15 दिन पहले बाइक से अपनी पत्नी और बेटे के साथ बहन के घर जा रहा था। संभल-बहजोई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें मनीष गंभीर रूप से घायल हुआ था। ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान वहीं मौत हुई। मृतक की लगभग दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और नौ माह का एक छोटा बेटा है। युवक की मौत पर पत्नी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद