फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला ने सिपाही पर लगाया शोषण का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने एक हेड कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही खाते से पांच लाख रुपये की रकम निकालने का भी आरोप है। इसकी शिकायत महिला ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि मामला आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी और तथ्याें के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महिला ने अपने शिकायतीपत्र में कहा है कि छह वर्ष पहले उसका अपने पति के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी। यूपी 112 की ओर से सिपाही आया था। उसने मोबाइल नंबर ले लिया था और कुछ दिनों बाद फोन कर अपने कमरे पर बुलाया और कई दिन तक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया था। उसके बाद से लगातार धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके खाते में सिपाही ने अपना फोन नंबर लगा दिया था और खाते से पांच लाख रुपये भी निकाल लिए हैं। महिला ने कुछ ऑडियो भी शिकायतीपत्र के साथ दिए हैं। जिसमें सिपाही की आवाज बताई जा रही है। ऑडियो में बोल रहा शख्स महिला से चाची कहकर बात तो कर रहा है लेकिन आपत्तिजनक भी बातें कहता सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें