फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रद्धालु की जेब से रुपये चुराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। श्री हरि बाबा बांध धाम पर दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की जेब से 29 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह महिला पहले भी कई बार धाम पर चोरी की वारदात कर चुकी थी।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा निवासी रामभजन ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई गजराम की जेब से दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने नकदी निकाल ली थी। शिकायत मिलते ही बांध धाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में एक संदिग्ध महिला श्रद्धालुओं के बीच घूमती नजर आई। धाम की व्यवस्था देख रहे शीशराम ने बताया कि यह महिला अक्सर धाम पर मंडराती रहती थी। पहले भी कई श्रद्धालुओं ने उसकी हरकतों पर शक जताया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला को धर दबोचा। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूल किया, वह भीड़-भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशाना बनाती थी। दर्शन के समय धक्का-मुक्की में लोगों का ध्यान भटकाकर जेब से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लेती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें