फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी ने मायके से आने से किया इन्कार, पति ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव मोहम्म्दनगर कस्बा में ससुराल में आए युवक ने पत्नी के कुछ दिनों बाद जाने की बात कहने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव रमपुरा निवासी धर्मवीर (19) खेती करता है। उसकी शादी थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव मोहम्म्दनगर कस्बा से हुई थी। सोमवार को वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था। पत्नी के साथ न चलने पर धर्मवीर ने ससुराल के घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसका साला राजकुमार बाइक से उसे सीएचसी चंदौसी लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें