पवांसा ब्लॉक के गांव थरैसा जयसिंह में सोमवार सुबह तीन बजे कच्चे मकान की छत गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि छत के नीचे सो रही पत्नी और दो बच्चे मलबे में दबने से बच गए।
गांव थरैसा जयसिंह निवासी अतुल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में घरेलू सामान पत्नी और बच्चों के कपड़े, स्कूली किताबें खाने-पीने का सामान बर्तन और चारपाई मलबे में दब गए। बताया कि पिछले सात वर्ष से लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
- कच्चे मकान की छत गिरने की कोई सूचना ग्रामीण के द्वारा नहीं मिली है। मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की सूची में सम्मिलित होने पर ही योजना का लाभ मिलेगा। -
रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी, पवांसा