हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में पनीर की सब्जी न बनाने से खफा पति गौरव कुमार ने पत्नी कंचन के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचे गया। महिला ने बताया कि पति की पिटाई के बाद वह पैदल ही कार्रवाई के लिए तीन किलोमीटर चलकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी।
इसके बाद वह घर लौट आई और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि गांव दतावली में बुधवार रात पति-पत्नी में मामूली कहासुनी हो गई थी। महिला की शिकायत पर पति को गिरफ्तार करके 151 में चालान की कार्रवाई की गई है।
घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में हुई कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। करीब दो घंटे बाद घर पहुंचे परिजनों ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में ही पंचायत करके मामले को रफा-दफा किया गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, घटना के बाद से महिला का पति फरार है। मृतका के भाई ने बताया कि 2016 में बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में उसने अपनी बहन की शादी की थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उसकी ससुराल से फोन आया कि उसकी बहन ने फंदा का शव फंदे पर लटका है।
उधर, गांव की जिम्मेदार लोगों ने पंचायत कर बहन के दोनों बेटों के नाम पर चार-चार बीघा जमीन कर दी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
फांसी के फंदे से लटककर महिला की मौत हो जाने की सूचना नहीं है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
- विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक, बहजोई।