फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने वालों के घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाते : बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने वाले लोगों के घरों पर सरकार बुलडोजर क्यों नहीं चलाती।
विज्ञापन

डॉ. बर्क के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। एक निजी चैनल के प्रतिनिधि से बातचीत में डा. बर्क ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी। मुसलमानों ने विरोध किया तो उन्हें निशाना बनाया और उनके घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए सांसद ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री मुसलमानों के अलावा औरों पर भी बुलडोजर चलवाएंगे। जिन्होंने हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की उनके घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया। सांसद ने कहा कि अग्निपथ स्कीम युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें