फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय

Sat, 12 May 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद थाने में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की टीम जब शुक्रवार की सुबह गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन करने पहुंची तो कब्रों के पास नींव खोदते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख और भाजपा के कई नेता भी पार्क पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। भीड़ ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


   माहौल खराब होने की आशंका के तहत एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। जिले भर के थानों की फोर्स व पीएसी को बुला लिया गया। दिनभर गहमा गहमी का माहौल रहा। बाद में अधिकारियों ने जमीन के अभिलेख देखकर शनिवार को निर्णय लेने के ही सौंदर्यीकरण शुरू करने को कहा। वहीं, इस मामले में पालिका की ओर से आठ दस लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हिंजामं के नेता की ओर से दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

नगर पालिका परिषद बोर्ड ने पिछली बैठक में गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव पारित किया था। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ किया जाना था, क्योंकि पालिका चारों ओर से चहारदीवारी पूरी करना चाहती थी। पालिकाध्यक्ष इंदूरानी टीम के साथ पहुंची। हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर, भाजपा के राजकुुमार ठाकरे व कई सभासद भी पहुंचे। चहारदीवारी के लिए नींव खोदी तो मुस्लिम समुदाय के मुहम्मद यूसुफ अंसारी, वकार पाशा आदि कई लोग आ गए।
विज्ञापन


कब्रोें के पास नींव खोदने का विरोध किया। उनका कहना था कि जहां नींव खोदी जा रही है, वह कब्रिस्तान की जगह है। इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों में तीखी नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अचानक हिजामं के कौशल किशोर के साथ मारपीट कर दी गई तो माहौल तल्ख हो गया। 

दोनों समुदायों के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तहसील के अभिलेखों के अनुसार ही कार्य कराने की बात कहते हुए कोतवाली आ गईं। इसी बीच भाजपा के सुधीर मल्होत्रा, नगराध्यक्ष पकंज श्री, सतीश अरोरा, विवेक नागपुर, कपिल दीवाना, आमोद वार्ष्णेय आदि भाजपा, सपा के सतीश प्रेमी आदि पहुंचे। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय की भी भारी भीड़ कोतवाली पहुंच गई। नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल खराब होने का अंदेशा देखते ही एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीओ ओमकार यादव, जिले के कई थानाध्यक्ष मयफोर्स व पीएसी के साथ पहुंचे। इसके बाद भीड़ को खदेड़ दिया गया। एसडीएम ने राजस्व अधिकारियों से जमीन के अभिलेख तलब किए। 

अभिलेख देखे जा रहे थे, इसी बीच उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व सीओ ने राजस्व निरीक्षक से तहसील के अभिलेख तलब किए। इसके बाद अफसरों ने दोनों समुदायों के लोगों से अलग अलग बातचीत की। पुलिस ने बारी बारी से दोनों पक्षों से वार्ता की। फिर दोनों समुदायों की बैठक में तय हुआ कि तहसील में अभिलेखों आधार पर नाप जोख कर नींव खोदी जाएगी। 


शनिवार तक इसका निस्तारण किया जाएगा। तभी सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के नेता कौशल किशोर वंदेमातरम की तहरीर पर पुलिस ने वकार व युसूफ अंसारी के खिलाफ जानलेवा हमला करने व अवर अभियंता की तहरीर पर आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मुस्लिम समुदाय की ओर से तीन अलग-अलग तहरीरें दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें