फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम खुशगवार, किसानों के चेहरे खिले

Sun, 15 Jul 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम का नजारा कुछ इस तरह रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी पूरा दिन मौसम सुहाना रहा। दिन भर बादल छाए रहने के साथ हवा चलने से मौसम में नमी रही। इस मौसम से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। क्योंकि इस समय किसानों की धान की रोपाई के लिए बारिश की आवश्यकता है।    
विज्ञापन

 
मौसम इस बार बारिश के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। क्योंकि जून पूरा खाली बीत गया। पहली जुलाई से हल्की-फुल्की बारिश शुरू हुई है। शुक्रवार रात को बारिश हुई फिर शनिवार को सुबह भी कुछ स्थानों पर मेघा बरसे। बारिश हुई तो किसानों के चेहरों में पर रौनक आ गई।

बारिश के बाद किसानों ने कहा कि सुबह की बारिश धान की रोपाई के लिए संजीवनी काम कर रही है। जो पौध रखी थी उसे अब हम लगा सकेंगे। मोहम्मदपुर टांडा और तिगरी क्षेत्र में किसानों ने धान  की पौध लगाने का काम  शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया कि अभी और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन


क्योंकि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अभी रोपाई के लायक पानी नहीं पड़ा है। वैसे बारिश से धान की रोपाई को रफ्तार मिली है। खिरनी से राजपाल सिंह यादव ने बताया कि बारिश होने के बाद धान की रोपाई हो रही है, लेकिन अभी तक बारिश बहुत कम हुई है।


अगर आगे और बारिश नहीं हुई तो धान सूखने का खतरा रहेगा। वहीं, धनारी व रजपुरा क्षेत्र में मध्यरात्रि के बाद तेज बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया। बबराला व गुन्नौर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत ली। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला और तापमान में कमी के कारण मौसम सुहाना हो गया। धनारी क्षेत्र के कई रास्तों में बारिश के पानी से जलभराव हो गया।          
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें