रजपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव के मोलनपुर डांडा में सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की भरमार है।
गांव में मार्गों का इतना बुरा हाल है कि कीचड़ में निकलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के अनेकों रास्ते इन दिनों पूरी तरह बदहाल हैं। कीचड़ और गंदा पानी बह रहा है। कीचड़ की मोटी परत जमी हुई है। पैदल चलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चों को स्कूल भेजना तक मुश्किल हो जाता है। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। महिलाएं और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।