चंदौसी। मुख्यमंत्री से लेकर डीएम स्तर तक शिकायत करने के बाद भी इंदिरा कॉलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से निदान नहीं मिला। मुख्य सड़क पर एक फीट तक गंदा पानी और कीचड़ भरा है। पैदल निकला यहां से दूभर हो गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे लोगोें में खासा नाराजगी है।
चंदौसी नगरपालिका परिषद इंदिरा कॉलोनी की आबादी तीन हजार से अधिक है। तहसील के सामने से कॉलोनी में जाने के लिए मुख्य सड़क है। जिस पर एक फीट तक कीचड़ और गंदा पानी का भराव है। जलभराव की वजह नाले से पानी की निकासी न होना है। जिस वजह से घरों का पानी सड़क पर भर रहा है। यहां से निकलने वाले लोगों को खासा परेशानी हो रही है। बाइक सवार ताे दूर लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों ने यहां से निकलना बंद कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि समस्या से निपटने को लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर डीएम स्तर तक शिकायत की है। यहां तक तहसील में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी है। जिससे लोगों में खासा रोष है। जल्द ही समस्या से निराकरण कराने की मांग की है।
नाला बने तो समस्या का समाधान
जारई रोड स्थित एक अस्पताल के सामने तक नाला बना है। इसके बाद आगे नाले के पानी की निकासी नहीं है। जिस वजह से नाले का पानी नाले में ही भरकर रह जाता है। उसमें भी कई मई महीने तक नाले की सफाई नहीं होती। ऐसे में नाले से लौटकर पानी मुख्य सड़क तक पहुंच जाता है। जिससे लोग परेशान हो रही हैं।